कर्बला
कर्बला का वाकया समझने के लिए आपको पैगंबर मुहम्मद ﷺ के बाद उनके उत्तराधिकारी ख़लीफाओं को सबसे पहले समझना होगा। उनमें सबसे पहले ख़लीफा बने हजरत अबू बक्र सिद्दीक रज़ि• (632-634 ईस्वी) इसके बाद हजरत उमर इब्ने अल-खत्ताब रज़ि• (634-644 ईस्वी) फ़िर हजरत उस्मान इब्ने अफ्फान रज़ि• (644-656 ईस्वी) , और हजरत अली इब्ने अबू तालिब रज़ि• (656-661 ईस्वी) हिंदू भाई समझ लें कि इब्ने का अर्थ होता है पुत्र अर्थात रमेश पुत्र सुरेश हजरत अली रजि• के बाद मुआविया इब्ने अबू सुफियान ने 661 ईस्वी में इस्लाम की खिलाफत संभाली जिसके साथ उमय्यद खलीफा वंश की शुरुआत हुई। यहां तक ख़लीफा चुनने के लिए आपस में राय मशविरा होता था और सबकी सहमति से ख़लीफा चुन लिया जाता था और इसी तरह सबके राय मशविरे से इस्लाम के शुरुआती सभी उपरोक्त ख़लीफा चुने गए थे। मुआविया इब्ने अबू सुफियान के पिता अबू सुफ़ियान बिन हरब ने पैगंबर मुहम्मद ﷺ के प्रारंभिक मिशन (610-630 ईस्वी) के दौरान कुरैश के नेता के रूप में इस्लाम और हज़र...