पठान जाति’ की जड़े कहाँ से हैं-जानिये पूरा इतिहास
पठान जाति’ की जड़े कहाँ से हैं-जानिये पूरा इतिहास
पश्तून, पख़्तून ,पश्ताना या पठान दक्षिण एशिया में बसने वाली एक लोक-जाति है, पठान जाति की जड़े कहाँ थी इस बात का इतिहासकारों को ज्ञान नहीं लेकिन संस्कृत और यूनानी स्रोतों के अनुसार उनके वर्तमान इलाक़ों में कभी पक्ता नामक जाति रहा करती थी जो संभवतः पठानों के पूर्वज रहें हों।
पश्तून क़बीलों और ख़ानदानों का पता लगाने की ऐथनोलॉग विधि सूची {Ethnologue विश्व की भाषाओँ की एक सूची है जिसका प्रयोग भाषाविज्ञान में अक्सर किया जाता है। इसमें हर भाषा और उपभाषा को अलग तीन अंग्रेज़ी अक्षरों के साथ नामांकित किया गया है। इस नामांकन को “सिल कोड” (SIL code) कहा जाता है। उदाहरण के लिए मानक हिंदी का सिल कोड ‘hin’, ब्रज भाषा का ‘bra’, बुंदेली का ‘bns’ और कश्मीरी का ‘kas’ है। हर भाषा और उपभाषा का भाषा-परिवार के अनुसार वर्गीकरण करने का प्रयास किया गया है और उसके मातृभाषियों के वासक्षेत्र और संख्या का अनुमान दिया गया है। इस सूची का 16 वाँ संस्करण सन् 2009 में छपा और उसमें 7,358 भाषाएँ दर्ज थीं।} द्वारा कोशिश की गई है और अनुमान लगाया जाता है कि विश्व में लगभग 350 से 400 पठान क़बीले और उपक़बीले हैं।
पश्तून इतिहास 5 हज़ार साल से भी पुराना है और यह अलिखित तरिके से पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है। पख़्तून लोक-मान्यता के अनुसार यह जाती ‘बनी इस्राएल’ यानी यहूदी वंश की है, इस कथा के अनुसार पश्चिमी एशिया में असीरियन साम्राज्य के समय पर लगभग 2800 साल पहले बनी इस्राएल के दस कबीलों को देश निकाला दे दिया गया था और यही कबीले पख़्तून हैं, ॠग्वेद के चौथे खंड के 44 वें श्लोक में भी पख़्तूनों का वर्णन ‘पक्त्याकय’ नाम से मिलता है इसी तरह तीसरे खंड का 91 वाँ श्लोक आफ़रीदी क़बीले का ज़िक्र ‘आपर्यतय’ के नाम से करता है.. (??)
पख़्तूनों के बनी इस्राएल (अर्थ – इस्रायल की संतान) होने की बात सत्रहवीं सदी ईसवी में जहांगीर के काल में लिखी गयी किताब “मगज़ाने अफ़ग़ानी” में भी मिलती है। अंग्रेज़ लेखक और यात्री अलेक्ज़ेंडर बर्न्स ने अपनी बुख़ारा की यात्राओं के बारे में सन् 1835 में भी पख़्तूनों द्वारा ख़ुद को बनी इस्राएल मानने के बारे में लिखा है हालांकि पख़्तून ख़ुद को बनी इस्राएल तो कहते हैं लेकिन धार्मिक रूप से वह मुसलमान हैं, यहूदी नहीं। अलेक्ज़ेंडर बर्न ने ही पुनः 1837 में लिखा कि जब उसने उस समय के अफ़ग़ान राजा दोस्त मोहम्मद से इसके बारे में पूछा तो उसका जवाब था कि उसकी प्रजा बनी इस्राएल है इसमें संदेह नहीं लेकिन इसमें भी संदेह नहीं कि वे लोग मुसलमान हैं एवं आधुनिक यहूदियों का समर्थन नहीं करेंगे। विलियम मूरक्राफ़्ट ने भी 1811 व 1825 के बीच भारत, पंजाब और अफ़्ग़ानिस्तान समेत कई देशों के यात्रा-वर्णन में लिखा कि पख़्तूनों का रंग, नाक-नक़्श, शरीर आदि सभी यहूदियों जैसा है। जे बी फ्रेज़र ने अपनी 1834 की ‘फ़ारस और अफ़ग़ानिस्तान का ऐतिहासिक और वर्णनकारी वृत्तान्त’ नामक किताब में कहा कि पख़्तून ख़ुद को बनी इस्राएल मानते हैं और इस्लाम अपनाने से पहले भी उन्होंने अपनी धार्मिक शुद्धता को बरकरार रखा था।
जोसेफ़ फ़िएरे फ़ेरिएर ने 1858 में अपनी अफ़ग़ान इतिहास के बारे में लिखी किताब में कहा कि वह पख़्तूनों को बेनी इस्राएल मानने पर उस समय मजबूर हो गया जब उसे यह जानकारी मिली कि नादिरशाह भारत-विजय से पहले जब पेशावर से गुज़रा तो यूसुफ़ज़ई कबीले के प्रधान ने उसे इब्रानी भाषा (हीब्रू) में लिखी हुई बाइबिल व प्राचीन उपासना में उपयोग किये जाने वाले कई लेख साथ भेंट किये। इन्हें उसके ख़ेमे मे मौजूद यहूदियों ने तुरंत पहचान लिया।
पश्तून लोक-मान्यताओं के अनुसार सारे पश्तून चार गुटों में विभाजित हैं:
1. सरबानी या सर्बानी ,
2. बैतानी ,
3. ग़रग़श्ती या ग़र्ग़श्त और
4. करलानी या ख़रलानी / ख़र्ल़ानी ,
मौखिक परंपरा के अनुसार यह क़ैस अब्दुल रशीद जो समस्त पख्तूनो के मूल पिता माने जाते हैं उनके चार बेटों के नाम से यह चार क़बीले बने थे। इन गुटों में बहुत से क़बीले और उपक़बीले आते हैं और माना जाता है कि कुल मिलाकर पश्तूनों के 350 से 400 क़बीले एवं उपकबीले हैं।
1.) पठान या ख़ान के सर्बानी क़बीले :-
1. Sheranai शेर्नाई
2. Jalwaanai जलानाई
3. Barais (Barech) बरेछ
4. Baayer बायार
5. Oormar ऊरमर
6. Tareen (Tarin) तारीन (उप क़बीले तोर तारीन, स्पीन, राईज़ानी व खेत्रानी यह क़बीले ब्रह्यी व बलूची ज़बान बोलते हैं पश्तु नहीं) [Subtribes: Tor Tarin, Spin Tarin] { Raisani & Khetran are also Tarin. Currently these Tribes are speaking Brahvi & Balochi respectively }
7. Gharshin ग़रशीन
8. Lawaanai लावानाई
9. Popalzai पोपलज़ाई
10. Baamizai बामीज़ाई
11. Sadozai सदोज़ाई
12. Alikozai आलीकोज़ाई
13. Barakzai बरकज़ाई
14. Mohammad zai (Zeerak) ज़ीराकी
15. Achakzai (Assakzai) अज़्ज़ाक्ज़ाई
16. Noorzai नूरज़ाई
17. Alizai अलीज़ाई
18. Saakzai साकज़ाई
19. Maako माकू
20. Khoogyanai खूग्ज़ाई
21. Yousufzai युसुफ़ज़ाई
22. Atmaanzai (Utmanzai) आत्मानज़ाई
23. Raanizai रानीज़ाई
24. Mandan मून्दन
25. Tarklaanai तर्क़्लानाई
26. Khalil ख़लील
27. Babar बाबर
28. Daudzai दाऊदज़ाई
29. Zamaryanai ज़मर्यन्ज़ाई
30. Zeranai ज़ेरानाई
31. Mohmand मोहम्मद
32. Kheshgai (Khaishagi) ख़ैशगी
33. Mohammad Zai (Zamand) मोहम्मदेज़ई / जमांद़
34. Kaasi कासी
35. Shinwarai शिन्वाराई
36. Gagyanai ग़यनाई
37. Salarzaiसलार्ज़ाई
38. Malgoorai मल्गुराई
2.) पठान या ख़ान के ग़रग़श्त / ग़र्ग़श्त क़बीले :-
1- तूज़ीर Tozeer
2- शाबाई Shabai
3- Babai बाबाई
4- Mandokhail मन्दूखैल
5- Kakar काकर
6- Naghar नग़र
7- Panee (Panri) पानी (खज्जाक लूनी मर्ग़ज़ानी देहपाल बरोज़ाई मज़ारी आदि।Khajjak, Luni, Marghazani, Dehpal, Barozai, Mzari etc.)
8- Dawi दावी
9- Hamar हमार
10- Doomar (Dumarr) धूमर
11- Khondai खुन्दाई
12- Gadoon (Jadun) गरुम / जादोन
13- Masakhel (Musakhail) मसखैल
14- Sapai or Safai (Safi) सपाई
15- Mashwanai मशवानाई
16- Zmarai (Mzarai) ज़ामाराई
17- Shalman शलमोन
18- Eisoot (Isot) ईसोत
3.) पठान या ख़ान के ख़र्लानी / ख़रलानी क़बीले :- हिंदी – हिंदुत्व की झलकें हर कबीलाई नामों में मिलेंगी बनिस्पत अरबी – तुर्क भाषा आदि के..
1. Mangal मंगल
2. Kakai काकई
3. Torai (Turi) तोराई
4. Hanee हनी
5. Wardak (Verdag) वर्दक
6. Aurakzai (Orakzai) औराक्ज़ाई
7. Apridee or Afridi आ़फ़रीदी
8. Khattak खत्ताक
9. Sheetak शीताक
10. Bolaaq बलाक़
11. Zadran (Jadran) ज़रदान
12. Wazir वज़ीर
13. Masid (Mahsood) मसीद
14. Daur (Dawar) दावर
15 sataryanai सत्यनाई
16. Gaarai घाराई
17. Bangash बंगश
18. Banosee (Banuchi) बनुची
19. Zazai (Jaji) ज़ज़ाई
20. Gorbuz ग़र्बूज़
21. Tanai (Tani) तनाई
22. Khostwaa ख़ोस्तवा
23. Atmaankhel (Utmankhail) उत्मानखैल
24. Samkanai (Chamkani) समकानाई
25. Muqbal मुकबल
4.) पठान या ख़ान के बैतानी क़बीले :-
1. Sahaak सहाक
2. Tarakai तराकज़ाई
3. Tookhi तूख़ी
4. Andar अन्धर
5. SuleimanKhail (Slaimaankhel) सुलैमानखैल
6. Hotak होतक
7. Akakhail अकखैल
8. Nasar नासर
9. Kharotai ख़रोताई
10. Bakhtiar बख़्तियार
11. Marwat मार्वात
12. Ahmadzai अहमदज़ाई
13. Tarai तराई
14. Dotanai दोतानी (Dotani)
15. Taran तारन
16. Lodhi लोधी (सुल्तान इब्राहिम लोधी वाला)
17. Niazai नाईज़ाई
18. Soor सूर
19. Sarwanai सर्वानाई
20. Gandapur गन्धापुरी
21. Daulat Khail दौलत खेल
22. Kundi Ali Khail कुन्धी अली खैल
23. Dasoo Khail दासू खैल
24. Jaafar जाफ़र
25. Ostranai (Ustarana) ओस्त्रानाई
26. Loohanai लूहानाई
27. Miankhail मैनखैल
28. Betani (Baitanee) भैतानी
29. Khasoor ख़सूर
पठानों के या यूँ कहें कि पख्तून क़बीले कई स्तरो पर विभाजित रहते हैं, त्ताहर (क़बीला) कई ख़ेल अरज़ोई या ज़ाई से मिल कर बना होता है। ख़ेल कई प्लारीनाओं से मिल कर बना होता है। प्लारीना कई परिवारों से मिल कर बना होता है, जिन्हें कहोल कहा जाता है।
पख्तून क़बीलाई व्यवस्था में काहोल सबसे छोटी इकाई होती है इसमें -
1- ज़मन (बेटे)
2- ईमासी (पोते)
3- ख़्वासी (पर पोते)
4- ख़्वादी (पर-पर पोते) होते हैं।
तीसरी पीढी का जन्म होते ही परिवार को कोहल का दर्जा मिल जाता है।
पश्तून लोगों के प्राचीन इस्राएलियों के वंशज होने की अवधारणा (Theory of Pashtun descent from Israelites) 19 वीं सदी के बाद से बहुत पश्चिमी इतिहासकारों में एक विवाद का विषय बनी हुई है, पश्तूनों की लोक मान्यता के अनुसार यह समुदाय इस्राएल के उन दस क़बीलों का वंशज है जिन्हें लगभग 2800 साल पहले असीरियाई साम्राज्य के काल में देश-निकाला मिला था!
जार्ज मूरे द्वारा इस्राएल की दस खोई हुई जातियों के बारे मे जो शोधपत्र 1861 में प्रकाशित किया गया है, उसमे भी उसने स्पष्ट लिखा है कि बनी इस्राएल की दस खोई हुई जातियों को अफ़ग़ानिस्तान व भारत के अन्य हिस्सों में खोजा जा सकता है वह लिखता है कि उनके अफ़गानिस्तान मे होने के पर्याप्त सबूत मिलते हैं वह लिखता है कि पख्तून की सभ्यता संस्कृति, उनका व उनके ज़िलों गावों आदि का नामकरण सभी कुछ बनी इस्राएल जैसा ही है। [George Moore,The Lost Tribes]
इसके अलावा सर जान मेक़मुन, Sir George Macmunn (Afghanistan from Darius to Amanullah, 215), कर्नल जे बी माल्लेसोन (The History of Afghanistan from the Earliest Period to the outbreak of the War of 1878, 39), कर्नल फ़ैलसोन (History of Afghanistan, 49), जार्ज बेल (Tribes of Afghanistan, 15), ई बलफ़ोर (Encyclopedia of India, article on Afghanistan), सर हेनरी यूल Sir Henry Yule (Encyclopædia Britannica, article on Afghanistan), व सर जार्ज रोज़ (Rose, The Afghans, the Ten Tribes and the Kings of the East, 26) भी इसी नतीजे पर पहुंचे हैं हालांकि उनमे से किसी को भी एक दूसरे के लेखों की जानकारी नहीं थी।
मेजर ए व्ही बेलो (Major H. W. Bellew,) कन्दाहार / कंधार / गांधार राजनीतिक अभियान पर गया था, इस अभियान के बारे मे Journal of a Mission to Kandahar, 1857-8. में फिर दोबारा 1879 मे अपनी किताब Afghanistan and Afghans. मे एवं 1880 मे अपने दो लेक्चरों मे जो the United Services Institute at Simla: “A New Afghan Question, or “Are the Afghans Israelites?” विषय पर कहता है एवं The Races of Afghanistan. नामक किताब मे भी यही बात लिखता है फिर सारी बातें An Enquiry into the Ethnography of Afghanistan, जो 1891 में प्रकाशित हुई, यही सब बातें लिखता है।
इस किताब मे वह क़िला यहूदी का वर्णन करता है। (“Fort of the Jews”) (H.W. Bellew, An Enquiry into the Ethnography of Afghanistan, 34), जो कि उनके देश की पूर्वी सीमा का नाम था वह दश्त ए यहूदी का भी वर्णन करता है, Dasht-i-Yahoodi (“Jewish plain”) (ibid., 4), जो मर्दान ज़िले मे एक जगह है वह इस नतीजे पर पहुंचा कि अफ़ग़ानों का याक़ूब, इसाइयाह / इसाक / इसहाक / आईजैक और मूसा एक्षोडस समेत इस्राएली युद्धों, फ़िलिस्तीन विजय, आर्च ओफ़ कोवीनेंट साऊल का राज्याभिषेक आदि आदि के बारे मे बताया जाना व सबूत मिलना जो कि केवल बाईबिल मे ही मिल सकते थे, जबकि वहां पर हमसे पहले कोई ईसाई गया नहीं था, यह स्पष्ट करता है की अफ़ग़ान लोग बाइबिल की पाँच किताबों के ज्ञाता थे।
इसका केवल एक ही सार निकलता है कि वे बनी इस्राएल थे व अपनी परंपराओं के तहत पीढी दर पीढी ज्ञान को बचाए रखा। (Ibid., 191) थोमस लेड्ली ने Calcutta Review, मे एक लेख लिखा जो उसने दो भागो मे प्रकाशित किया जिसमे वह लिखता है कि यूरोपीय लोग उस समय खुद को भ्रम में डाल देते हैं जब वे इस सच्चाई पर बात करते हैं कि अफ़ग़ान लोग खुद को बनी इस्राएल कहते हैं लेकिन साथ ही यहूदी मूल के होने से इंकार करते हैं। उसी के शब्दों में देखें -
“The Europeans always confuse things, when they consider the fact that the Afghans call themselves Bani Israel and yet reject their Jewish descent. Indeed, the Afghans discard the very idea of any descent from the Jews. They, however, yet claim themselves to be of Bani Israel.” [Thomas Ledlie, More Ledlian,Calcutta Review, January, 1898]
लेडली इसे समझाने की कोशिश करते हुए लिखता है कि दाऊद के घर से अलग होने के बाद बनी इस्राएल मे से केवल यहूदा के घराने का नाम यहूदी पड़ा एवं उसके बाद से उनका अपना अन्य बनी इस्राएल से अलग इतिहास हैं उसी के शब्दों मे देखें तो वह इस प्रकार लिखता है–
“Israelites, or the Ten Tribes, to whom the term Israel was applied – after their separation from the House of David, and the tribe of Judah, which tribe retained the name of Judah and had a distinct history ever after. These last alone are called Jews and are distinguished from the Bani Israel as much in the East as in the West.”
[Ibid., 7]
आधुनिक इतिहास व शोध में अन्य अनेक समकालीन इतिहास कारों के साथ डा अल्फ़्रेड एडरशीम लिखता है कि आधूनिक शोध से यह साबित हो गया है कि अफ़ग़ान लोग इस्राएल के खोए हुए घरानों के वंशज ही हैं।
“Modern investigations have pointed the Afghans as descendants from the Lost Tribes.”
[Dr. Alfred Edersheim, The Life and Times of Jesus, the Messiah, 15]
सर थामस होल्डिक अपनी किताब The Gates of India मे कहता है कि एक बहुत महत्वपूर्ण क़ौम है जो खुद को बनी इस्राएल कहती है, यह क़ौम खुद को इस्राएली ख़ैश व हैम के वंशज बताते हैं, इनके रीति रिवाजो व नैतिक नियमो में रहस्यमय तरीके से मूसा की शरीयत की बातें शामिल हैं वे एक त्योहार भी मनाते हैं जो पूरी तरह से मूसा के Passover,… जैसा ही है,, कोई भी इसकी वजह इसके अलावा कुछ नही बता सकता जो यह लोग दावा करते हैं, यह लोग अफ़ग़ानिस्तान के निवासी हैं उसके शब्द इस प्रकार हैं।
“But there is one important people (of whom there is much more to be said) who call themselves Bani Israel, who claim a descent from Cush and Ham, who have adopted a strange mixture of Mosaic Law in Ordinances in their moral code, who (some sections at least) keep a feast which strongly accords with the Passover,… and for whom no one has yet been able to suggest any other origin than the one they claim, and claim with determined force, and these people are the overwhelming inhabitants of Afghanistan.” – Sir Thomas Holditch, The Gates of India, 49.
सन 1957 मे इत्ज़ाक बिन ज़्वी जो इस्राएल का दूसरा राष्ट्रपति था लिखता है कि पश्तो के पूर्वज इस्राएली थे उन्होने अपनी परंपराओ को क़ायम रखा है, इनमें अनेक जातियां हैं जिन्होने इस्लाम अपनाने के साथ साथ अपना पिछला विश्वास त्याग दिया। उदाहरण के लिये अरब मूलतः एक मूर्तिपूजक क़बीला थे, उन्होने मूर्तिपूजा छोड़ दी। ईरानी आग की पूजा करते थे, उन्होने इस्लाम अपनाने के बाद इसे छोड़ दिया। सीरिया के लोगो ने इस्लाम अपनाने के बाद अपना ईसाई मत त्याग दिया। अनेक लोग जिनमे यहूदी व ग़ैर यहूदी दोनो ही हैं, अफ़ग़ानिस्तान गये है, एव उनकी परंपराओं को देखा है।
यह परंपराएं यूरोप के कई एनसाइक्लोपीडियाओ में भी दर्ज हैं यह परंपराए उनके इस्राएली मूल के होने का ठोस सबूत हैं, परंपराए पीढी दर पीढी मौखिक रूप से जाती हैं जो पख्तूनों या पश्तूनों – पठानों के मूल इतिहास का प्रमुखतम बिंदु है – पारिवारिक – कबीलाई इतिहास अलिखित व मौखिक रूप से है वो भी कई स्मृतिचिन्हों के साथ
दुनिया के लगभग हर देश के इतिहास का बड़ा हिस्सा लिखित रेकार्ड पर नहीं बल्कि इसी प्रकार की मौखिक परंपराओ के मार्फ़त ज़िन्दा रहता है उसी इत्ज़ाक बिन ज़्वी जो इस्राएल का दूसरा राष्ट्रपति था के शब्दो मे देखे तो वे इस प्रकार हैं -
“The Afghan tribes, among whom the Jews have lived for generations, are Moslems who retain to this day their amazing tradition about their descent from the Ten Tribes. It is an ancient tradition and one not without some historical plausibility. A number of explorers, Jewish and non-Jewish, who visited Afghanistan from time to time, and students of Afghan affairs who probed into literary sources, have referred to this tradition, which was also discussed in several encyclopedias in European languages. The fact that this tradition, and no other, has persisted among these tribes is itself a weighty consideration. Nations normally keep alive memories passed by word of mouth from generation to generation, and much of their history is based not on written records but on verbal tradition. This was particularly so in the case of the nations and the communities of the Levant. The people of the Arabian Peninsula, for example, derived all their knowledge of an original pagan cult, which they abandoned in favor of Islam, from such verbal tradition. So did the people of Iran, formerly worshipers of the religion of Zoroaster; the Turkish and Mongol tribes, formerly Buddhists, and Shamanists; and the Syrians who abandoned Christianity in favor of Islam. Therefore, if the Afghan tribes persistently adhere to the tradition that they were once Hebrews and in course of time embraced Islam, and there is not an alternative tradition also existent among them, they are certainly Jewish.”
[The Exiled and the Redeemed]
यहूदी जाति ‘यहूदी’ का मौलिक अर्थ है- येरूसलेम के आसपास के ‘यूदा’ नामक प्रदेशें का निवासी। यह प्रदेश याकूब के पुत्र यूदा – जूडा के वंश को मिला था, बाइबिल में ‘यहूदी’ के निम्नलिखित अर्थ मिलते हैं- याकूब का पुत्र यहूदा, उनका वंश, उनके प्रदेश, कई अन्य व्यक्तियों के नाम।
यूदा प्रदेश (Kingdom of Juda) के निवासी प्राचीन इजरायल के मुख्य ऐतिहासिक प्रतिनिधि बन गए थे, इस कारण समस्त इजरायली जाति के लिये यहूदी शब्द का प्रयोग होने लगा। इस जाति का मूल पुरूष अब्राहम थे, अत: वे ‘इब्रानी’ भी कहलाते हैं। याकूब का दूसरा नाम था इजरायल, इस कारण ‘इब्रानी’ और ‘यहूदी’ के अतिरक्ति उन्हें ‘इजरायली’ भी कहा जाता है।
यहूदी धर्म को मानने वालों को यहूदी कहा जाता है। यहूदियों का निवास स्थान पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया में आज के इसरायल को माना जाता है जिसका जन्म 1947 के बाद हुआ। मध्यकाल में ये यूरोप के कई क्षेत्रों में रहने लगे जहाँ से उन्हें उन्नीसवीं सदी में निर्वासन झेलना पड़ा और धीरे-धीरे विस्थापित होकर वे आज मुख्यतः इसरायल तथा अमेरिका में रहते हैं। इसरायल को छोड़कर सभी देशों में वे एक अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में रहते हैं आज भी इनका मुख्य काम व्यापार है, यहूदी धर्म को इसाई और इस्लाम धर्म का पूर्ववर्ती कहा जा सकता है इन तीनों धर्मों को संयुक्त रूप से ‘इब्राहिमी धर्म’ भी कहते हैं।
पश्तूनवाली या पख़्तूनवाली दक्षिण एशिया के पश्तून समुदाय (पठान समुदाय) की संस्कृति की अलिखित मर्यादा परम्परा है, इसके कुछ तत्व उत्तर भारतऔर पाकिस्तान की इज़्ज़त – मर्यादा रक्षण नियमावली से मिलते-जुलते हैं , इसे ‘पश्तूनी तरीक़ा’ या ‘पठान तरीक़ा’ भी कहा जा सकता है हालांकि पश्तून लोग वर्तमान काल में मुस्लिम हैं, “लेकिन पश्तूनवाली की जड़े इस्लाम से बहुत पहले शुरू हुई मानी जाती हैं, यानि यह एक इस्लाम-पूर्व परम्परा है।”
पश्तूनों की सोहबत में रहने वाले बहुत से ग़ैर-पश्तून लोग भी अक्सर पश्तूनवाली का पालन करते हैं..!!
पश्तूनवाली मर्यादा के नौ नियम होते हैं:
1) मेलमस्तिया (अतिथि-सत्कार) – अतिथियों का सत्कार और इज़्ज़त करनी चाहिए। अतिथियों के रंग-रूप, जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर उनसे भेदभाव नहीं करना चाहिए। अतिथि-सत्कार के बदले किसी चीज़ की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
2) ननवातई (ننواتی, शरण देना) – मुश्किल में आया हुआ कोई भी व्यक्ति अगर आपके पास आकर शरण मांगे, उसे पनाह देना ज़रूरी है, चाहे अपने ही जान और माल क्यों न जाएँ।
3) बदल (बदला) – अगर कोई आपके विरुद्ध नाइन्साफ़ी या आपकी इज़्ज़त के ख़िलाफ़ काम करे तो उस से बदला लेना ज़रूरी है। अगर कोई आप की इज़्ज़त पर कोई तंज़ भी करता है तो उसे मारना ज़रूरी है और, अगर वह नहीं मिलता तो उसके सब से नज़दीकी पुरुष सम्बन्धी को मारना ज़रूरी है।
4) तूरेह (توره, वीरता) – हर पश्तून को अपनी ज़मीन-जायदाद, परिवार और स्त्रिओं की रक्षा हर क़ीमत पर करनी चाहिए। किसी के दबाव के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए।
5) सबत (वफ़ादारी) – अपने परिवार, दोस्तों और क़बीले के सदस्यों से हर हाल में वफ़ादारी करनी चाहिए।
6) ईमानदारी – ईमानदारी दिखानी चाहिए। अच्छे विचार, अच्छे शब्द और अच्छे कर्मों का साथ करना चाहिए।
7) इस्तेक़ामत – परमात्मा पर भरोसा रखना चाहिए।
8) ग़ैरत – अपनी इज़्ज़त पर दाग़ नहीं लगने देना चाहिए। इज़्ज़त घर पर शुरू होती है – एक दुसरे से इज़्ज़त का बर्ताव करना चाहिए और अपनी बे-इज़्ज़ती कभी बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए
9) नामूस (स्त्रियों की इज़्ज़त) – अपने परिवार की स्त्रियों की इज़्ज़त किसी भी क़ीमत पर बरक़रार रखनी चाहिए। अपशब्दों और किसी भी अन्य प्रकार की हानि होने नहीं देनी चाहिए चाहे कुछ भी करना पड़े।
☞ पश्तूनवली / Pashtunwali -पठानों की आचार संहिता
भारत से कुछ पश्तून अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बॉर्डर पर जाकर बसे हैं जबकि इनके वंशज आज भी देश के अलग अलग हिस्से में है. यूपी के संभल में सराय तरीन में बड़ी संख्या में पश्तून बसे हुए हैं. यूपी में बुलंदशहर के खुर्जा में भी इनकी संख्या नजर आती है. खुर्जा के पठान कभी भी अपनी जाति से बाहर निकाह नहीं करते हैं और इस वजह से उनकी नस्ल उन्हीं तक सीमित है. बुलंदशहर में ही पठानों के 12 गांव हैं जिसे बारा-बस्ती कहा जाता है. खेशगी इस इलाके में सबसे महत्वपूर्ण कबीला है. इसके साथ ही, रोहेलखंड में रोहिल्ला, फरुखाबाद में बंगाशेस, एटा के कासगंज और कईमगंज में भी पठानों की संख्या है.
मेरठ-गढ़ रोड पर शाहजहांपुर गांव में, आंध्र में, राजस्थान के बारी में, पंजाब के जालंधर में, जम्मू-कश्मीर के पठानकोट (अजीम खईल) में इनकी संख्या है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद, यूपी के आजमगढ़, मध्य प्रदेश के भोपाल में मरवत, गुजरात के बड़ोदा, मध्य प्रदेश के भोपाल में यूसुफजायस, राजस्थान के टोंक में टोंकिया पठान हैं. राजस्थान में सोरगर कम्युनिटी को भी पठानों का ही वंशज माना जाता है. उत्तर भारत में लोदी और सूरी, गुजरात के पठान पश्चिमी यूपी में बवानी के पठानों से अलग हैं. वह मुख्यतः कारर हैं. इनमें से कुछ शामली के बुतरारा, तपराना, बासी और बल्ला माजरा गांव में रहते हैं. पठानों की कई जातियां भारत में है और ये मुख्य रूप से बाबी, लोहानी, मंदोरी और जादरान कबीले से संबंधित है. यहां यह भी बता देना जरूरी है कि सदियों से भारत में रह रही पठानों की जातियों ने खुद को यहां की संस्कृति में भी ढाल लिया है.
मेरठ-गढ़ रोड पर शाहजहांपुर गांव में, आंध्र में, राजस्थान के बारी में, पंजाब के जालंधर में, जम्मू-कश्मीर के पठानकोट (अजीम खईल) में इनकी संख्या है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद, यूपी के आजमगढ़, मध्य प्रदेश के भोपाल में मरवत, गुजरात के बड़ोदा, मध्य प्रदेश के भोपाल में यूसुफजायस, राजस्थान के टोंक में टोंकिया पठान हैं. राजस्थान में सोरगर कम्युनिटी को भी पठानों का ही वंशज माना जाता है. उत्तर भारत में लोदी और सूरी, गुजरात के पठान पश्चिमी यूपी में बवानी के पठानों से अलग हैं. वह मुख्यतः कारर हैं. इनमें से कुछ शामली के बुतरारा, तपराना, बासी और बल्ला माजरा गांव में रहते हैं. पठानों की कई जातियां भारत में है और ये मुख्य रूप से बाबी, लोहानी, मंदोरी और जादरान कबीले से संबंधित है. यहां यह भी बता देना जरूरी है कि सदियों से भारत में रह रही पठानों की जातियों ने खुद को यहां की संस्कृति में भी ढाल लिया है.
Comments
Post a Comment